Monday, September 25, 2023

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 30 Aug) 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी

1.हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

हर साल 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है इस बार इस राष्ट्रीय खेल दिवस का विषय खेल एक समावेशी और फिट समाज को सक्षम बनाता है 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट भी लॉन्च किया गया था।

2. इसरो द्वारा जल्द ही आदित्य एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा।

2 सितंबर को इसरो द्वारा आदित्य एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा यह मिशन इसरो द्वारा सूर्य का अध्ययन करने के लिए लांच किया जाएगा साथ ही यह भारत का पहला सूर्य का अध्ययन करने वाला मिशन होगा। सूर्य के वातावरण और उसकी हवाओं का अध्ययन करने के लिए इस मिशन को लॉन्च किया गया है।

3. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना में वित्तीय सहायता को बढ़ा दिया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना में महिलाओं को पहले हजार रुपए प्रति महा दिए जाते थे लेकिन अब यह 1250 रुपए कर दी गई है साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 35% आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।

4. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने जर्मनी के पेशोवर फुटबॉल लीग के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

इस समझौते ज्ञापन के उद्देश्य है 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए जिनका फुटबॉल के प्रति प्यार है उनके लिए एक टीम का गठन करना इस समझौता ज्ञापन पर स्कूल शिक्षा और खेल विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह  और श्रीमती जूलिया फर्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।

5. हाल ही में केरल के लोगों द्वारा थिरुओनम मनाया गया

29 अगस्त को केरल वासियों द्वारा राज्य के सबसे बड़े संस्कृत त्यौहार को मनाया गया इस त्यौहार को ओणम का दसवां और सबसे शुभ दिन माना जाता है साथ ही ओणम केरल का फसल उत्सव भी है यह है उत्सव समृद्धि और धर्मनिरपेक्षता का भी प्रतीक है।

6. हाल ही में गुजरात में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई।

यह पश्चिमी क्षेत्र परिषद की 26वीं बैठक 28 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर में हुई इस बैठक के अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई साथ ही इस बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय परिषद सचिवालय द्वारा गुजरात सरकार के सहयोग से किया गया था।

7. हाल ही में डॉ सोनालि घोष कांजीरंग राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला फील्ड निर्देश के तौर पर नियुक्त हुई।

भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ सोनाली घोष एक सितंबर से अपना कार्य बल संभालेंगे साथ ही कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में बात करें तो इसे 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और 2006 में से टाइगर रिवर्स भी घोषित किया।

8. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एनटी रामा राव पर स्मारक सिक्का जारी किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 28 अगस्त को यह सिक्का जारी किया गया साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय एनटी रामा राव ने तेलुगू फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को काफी समृद्ध किया है और उनका यह कार्य काफी उल्लेखनीय है साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक लोक सेवक और लोकप्रिय नेता भी थे।

9. हाल ही में इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह का तापमान परिवर्तन ग्राफ जारी किया गया।

इसरो द्वारा चंद्रमा के ऊपरी मिट्टी का तापमान नापा गया साथी चंद्रमा की सतह के व्यवहार को समझना का भी कार्य किया जा रहा है चंद्रमा की तापमान परिवर्तन ग्राफ से यह समझ जा सकता है कि तापमान में विभिन्नता 70 डिग्री सेल्सियस से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक की है और चंद्रमा की सतह से नीचे का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है।

10. हाल ही में फ्रांस सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के अबाया पहनने पर रोक लगाएगी।

फ्रांस सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि 4 सितंबर से फ्रांस के सरकारी स्कूलों में नया कानून लागू होगा जिसके तहत बच्चों को अब से अबाया पहने पर रोक लगा दी गई है  यह मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला एक ढीला धारा पूरी लंबाई वाला कपड़ा होता है सरकार द्वारा कहा गया है कि इस कानून को फ्रांस में स्कूली लोगों के बीच में धार्मिक चिन्ह को वर्जित करने के लिए लाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles