Monday, September 25, 2023

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 11 sept) 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

1. हाल ही में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया।

हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है दिवस के माध्यम से आत्महत्या के कारण होने वाली मृत्यु के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है साथ ही लोग आत्महत्या न करने और अपनी जिंदगी में सुधार आए उसके बारे में लोगों को बताया जाता है

2. हाल ही में अयोध्या में जटायु क्रुज सेवा को शुरू किया गया

8 सितंबर को सरयू में यह जटायु क्रुज सेवा को शुरू किया गया है साथ ही यह सेवा गुप्तार घाट से नया घाट तक चलेगी इस क्रुज में एक बार में 100 यात्री बैठ सकते हैं इस क्रुज के द्वारा यात्रियों के अयोध्या के प्राचीन मंदिरों की झलक देखने का मौका मिलेगा

3. हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को मुंबई में वित्तीय राज्य मंत्री द्वारा संबोधित किया गया

7 सितंबर को वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशन राव द्वारा यह संबोधन किया गया था साथ ही उनके द्वारा कहा गया है कि केंद्र सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं को गरीब लोगों तक और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए इस फेस्ट का बेहतरीन उपयोग कर रही है।

4. हाल ही में प्रसिद्ध हिंदुस्तानी गायिका मालिनी राजुरकर का निधन हो गया।

उनका निधन 6 सितंबर को हुआ उनका निधन 82 वर्ष की आयु में हो गया उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के लिए अपना शरीर दान करने का निर्णय किया था और उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया जाएगा साथ ही उन्होंने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी जीता था और उन्हें 2001 में यह पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. हाल ही में उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में काफी भयानक भूकंप आया

अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है इसके कारण काफी ज्यादा तबाही हुई है साथ ही भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18.5 की मिल नीचे नापा गया है साथ ही इस भूकंप को तीव्र भूकंप की श्रेणी में रखा गया है इस भूकंप के कारण अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

6. हाल ही में 6G अलाउंस और नेक्स्ट जी अलाउंस के बीच में एक समझौता ज्ञापन हुआ

भारत के 6G अलाउंस और नेक्स्ट जी अलाउंस के बीच में यह समझौता किया गया है ऐसे समझौते के द्वारा भारत और पूरी दुनिया के अन्य हिस्सों में 6G की मदद से प्रौद्योगिकी यो के अफसर का पता लगेगा साथ ही इसके वजह से बड़े पैमाने पर समाज के कल्याण की कम को किया जा सकता है।

7. हाल ही में सोने की हॉलमार्किंग आदेश को लागू किया गया है

सोने की हॉलमार्किंग को अब और 55 जिलों के लिए लागू किया गया है अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंदर अब तक 343 जिले आ चुके हैं और अब तक सोने के आभूषणों की 26 करोड़ वस्तुओं को हॉलमार्क दिया जा चुका है।

8. हाल ही में आयोजित की-20 में नई दिल्ली नेताओं के घोषणा पत्र को जी-20 सम्मेलन में 100 फ्ट सहमति से अपनाया गया है।

G20 शिखर सम्मेलन में घोषणा पत्र के सभी 83 पैराग्राफ़ों को सभी देशों द्वारा 100% सहमति से अपनाया गया है साथ ही इस घोषणा पत्र में मजबूत टिकाऊ संतुलित प्रगति भविष्य संस्थान और भी कई सारे चीजों पर केंद्रित किया गया है साथ ही इस घोषणा पत्र में परमाणु हथियारों का उपयोग करना और साथ में परमाणु हथियारों की धमकी देने को भी अस्वीकार कहा गया है।

9. हाल ही में भारत में आयोजित की-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ किया गया

9 सितंबर को हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक जैव ईंधन संगठन को शुरू करने की घोषणा की गई है साथ ही इस संगठन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशों को शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया है इसके द्वारा वैश्विक जैव ईंधन संगठन को विकसित करने के लिए सभी इच्छुक देश साथ मिलकर कार्य करेंगे

10. हाल ही में झारखंड कैबिनेट द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन को मंजूरी दी है

झारखंड कैबिनेट द्वारा ₹1000 की पेंशन को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मंजूरी दी गई है इसके द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और समाज के मुख्य धारा में लाने की कोशिश की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles