Monday, September 25, 2023

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 13 sept) 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

1. हाल ही में भारत और ब्रिटेन की आर्थिक और वित्तीय वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई

भारत और ब्रिटेन में अब तक की यह है 12वीं ही आर्थिक और वित्तीय वार्ता है इन वार्ताओं के द्वारा दोनों ही देश के बीच में वित्तीय सेवाओं के सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही आदान-प्रदान सहयोग और समर्थन को भी बढ़ाने की दिशा की तरफ कार्य किया जाएगा।

2. हाल ही में डेनिस ऑस्टिन का निधन हो गया

उनके द्वारा रॉबर्ट ग्रीक्सन के साथ मिलकर पावरप्वाइंट सॉफ्टवेयर बनाया गया था वह फेफड़ों के कैंसर से प्रभावित थे जिसके कारण उनके मृत्यु हुई है।

3. हाल ही में लद्दाख में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र बनाया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस परियोजना की आधारशिला रखी गई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 12 सितंबर को यह आधारशिला रखी गई थी साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि 3 वर्षों में 295 परियोजनाएं पूरी हो जाएगी और इस परियोजना में 11000 करोड रुपए तक की लागत आएगी।

4. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया।

सेवा पखवाड़ा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 सितंबर को इस अभियान को लांच किया गया। इस अभियान के द्वारा लाभार्थी को स्वास्थ्य योजनाएं की डिलीवरी सुनिश्चित की जाइए साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान 60000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड भी दिए गए।

5. हाल ही में भविष्य के लिए पर्यटन पर एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा भविष्य के लिए पर्यटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को 27 सितंबर को शुरू किया जाएगा इस प्रतियोगिता की वजह से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा जो कि देश के विकास के लिए बेहतर है।

6. हाल ही में दूरसंचार विभाग द्वारा इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को मान्यता देने के लिए योजना का शुभारंभ किया गया।

ऐसे परियोजना के द्वारा भारत में डिजिटल और सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा और इस योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

7. हाल ही में ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार के द्वारा भारतीय विरासत के दो लेखकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है

वैश्विक संस्कृत समाज के लिए इस पुस्तक पुरस्कार के लिए इन दो लेखकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है यह लेखक हैं ब्रिटेन स्थित नंदिनी दास और अमेरिका स्थित क्रिस है साथ ही इन्हें 12 सितंबर को नामांकित किया गया था और उनके साथ दुनिया भर के 6 और लेखक शामिल है।

8. हाल ही में भारत और मंगोलिया के बीच में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।

दोनों ही देश के बीच में शिक्षा कौशल और क्षमता निर्माण के क्षेत्र पर द्विपक्षीय परियोजनाओं को और ज्यादा बढ़ाने के लिए चर्चा की गई है इस चर्चा के द्वारा दोनों ही देश के बीच के संबंधों को भी बढ़ाया जाएगा मंगोलिया की बात करें तो मंगोलिया पूर्वी एशिया में एक देश है जो कि उत्तर में रूस और दक्षिण में चीन से सटा हुआ है।

9. हाल ही में सिंधु गगंधारन को नैसकॉम के उपअध्यक्ष के रूप में चुना गया

एस एपी लैब्स इंडिया के एमडी को अब नैसकॉम के नए उपअध्यक्ष के रूप में चुना गया है साथ ही वह साप लैब्स इंडिया का नेतृत्व करने वाली भी पहली महिला है नैसकॉम की बात करें तो नैसकॉम की स्थापना 1988 में हुई थी।

10. हाल ही में भारतीय शटलर किरण जॉर्ज इंडोनेशिया मास्टर  जीत चुकी है 

 इसके साथ उन्होंने दूसरा सुपर 100 किताब जीता है। साथ ही उन्होंने उड़ीसा ओपन में भी अपना पहला खिताब जीता था और वह इंडोनेशिया मास्टर्स में फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles