Sunday, December 10, 2023

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 26 sept) 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

1. हाल ही में भारत और संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक क्षमता निर्माण पहल की शुरुआत की गई।

भारत और संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल साउथ के लिए एक क्षमता निर्माण पहल की शुरुआत की गई है इस पहल के द्वारा भारत के विकास के अनुभव और विशेषताओं को ग्लोबल साउथ के देशों के साथ साझा किया जाएगा साथ ही इस पहल के अंतर्गत 6 सालों में 61 देश में 75 विकास परियोजनाएं भी शुरू की जा चुकी है।

2. भारतीय क्रिकेट टीम अब सभी फॉर्मेट में नंबर वन की टीम बन चुका है

भारत वनडे रैंकिंग में भी पाकिस्तान को टॉप से हटकर खुद रैंकिंग में सबसे आगे आ चुका है साथ ही t20 रैंकिंग में भी भारत इंग्लैंड से आगे आ चुका है टेस्ट में भी भारत का स्थान सबसे पहले है।

3. हाल ही में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन 16 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक किया जाएगा इसका आयोजन भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा इंदौर मध्य प्रदेश में किया जाएगा साथ ही इस दौरान 100 स्मार्ट सिटी इस आयोजन में भाग लेंगे।

4. हाल ही में राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास योजना लॉन्च की गई।

राहुल गांधी द्वारा 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में इस योजना को लांच किया गया है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना है साथ ही इसका शुभारंभ राहुल गांधी द्वारा बिलासपुर जिले में किया गया।

5. हाल ही में भरतनाट्यम गुरु सरोजा वैद्यनाथन का निधन हो गया।

उनका 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उन्होंने नई दिल्ली में गणेश नाटयलया की स्थापना 1974 में की थी साथ ही उन्होंने अब तक 2000 व्यक्तिगत भरतनाट्यम आइटम को कोरियोग्राफ भी किया है साथ ही उन्हें 2013 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

6. हाल ही में नासा का एक कैप्सूल क्षुद्र ग्रह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट आया है

नासा का पहला क्षुद्रग्रह नमूना 24 सितंबर को यूटा रेगिस्तान में पृथ्वी पर लौट आया है इसके द्वारा वैज्ञानिक अपने आगे की खोज कर पाएंगे साथ ही इससे उन्हें सौरमंडल को और ज्यादा समझने में भी मदद मिलेगी।

7. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ एक साझेदारी की गई

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 9000 सरकारी स्कूलों में लगभग 10 लाख किशोर को जीवन कौशल प्रदान किए जाने हेतु इस फेडरेशन के साथ साझेदारी की है साथ ही इस साझेदारी के तहत प्रोजेक्ट सक्षम का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

8. हाल ही में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा नई दिल्ली में नीति लॉन्च की जाएगी।

इस लॉन्च के उद्देश्य से अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही नीति अगले दशक में इस क्षेत्र को 130 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने में भी मदद करेगी।

9. हाल ही में सरकार द्वारा बायोगैस संयंत्रों के लिए एक पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया गया

भारत सरकार द्वारा बायोगैस संयंत्र को के लिए और एक ही ग्रंथ पंजीकरण के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है इस पोर्टल पर पंजीकृत 1160 से अधिक बायोगैस संयंत्र को सहायता भी प्रदान की जाएगी।

10. हाल ही में फ्रांस ने अपने राजदूत को नाइजर से वापस बुलाने की घोषणा की है

नाइजर एक पश्चिमी अफ्रीका में एक जमीन से गिरा हुआ देश है जो कि फिलहाल ताकता पलट से प्रभावित है इसी को देखते हुए और वहां के प्रदर्शन के बाद फ्रांस सरकार द्वारा अपने राजदूत को वापस बुला लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles