करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी
1. हाल ही में भारत सरकार द्वारा आयुष वीजा की शुरुआत की गई।
भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत विदेशी नागरिकों के लिए की है इस योजना के द्वारा विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए चिकित्सा सेवा का आयोजन किया है इसके द्वारा भारत के आयुर्वेदिक उपचारों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम भूमिका निभाएगा इसके साथ ही भारत में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम होगा।
2. हाल ही में मालाबार नदी महोत्सव आयोजित किया गया।
यह इस महोत्सव का नोवा संस्करण है इसे केरल के तुषार गिरी में शुरू किया गया यह एक तीन दिवसीय आयोजन है साथ ही इस आयोजन में 10 देशों के पेडल्लर्स हिस्सा ले रहे हैं इन देशों में अमेरिका इजरायल यूके कजाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है साथ ही इस वर्ष इस महोत्सव में राष्ट्रीय व्हाइटवाटर चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया।
3. हाल ही में असम में अमृत वृक्ष आंदोलन व पोर्टल लांच किया गया।
आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा अमृत बरस आंदोलन वेब पोर्टल को लांच किया गया इस अमृत वृक्ष आंदोलन का उद्देश्य 17 सितंबर 2023 को व्यक्तियों द्वारा राज्य भर में एक करोड़ वयस्क रुप से पौधे लगाने का है साथ ही अगले साल तक तीन करोड़ व्यवस्थित रूप से पौधे लगाने का लक्ष्य भी किया गया है और 2025 तक 5 करोड से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है।
4. हाल ही में स्टडी इन इंडिया पोर्टल लॉन्च किया गया।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया इस पोर्टल को 3 अगस्त को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए लॉन्च किया गया है इस बॉर्डर के द्वारा भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराए जाएंगे।
5. हाल ही में राजीव गौबा को 1 साल का और विस्तार मिल गया है।
3 अगस्त को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को 1 साल का और विस्तार की मंजूरी मिल गई है साथ ही उन्हें इस पद पर तीसरी बार विस्तार दिया गया है कैबिनेट सचिव भारत सरकार का सबसे शीर्ष कार्यकारी अधिकारी होता है साथ ही वह सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक भी माना जाता है।
6. हाल ही में सरकार द्वारा लैपटॉप टेबलेट पर्सनल कंप्यूटर सरवर के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया।
केंद्र सरकार द्वारा 3 अगस्त को इस प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से लगाया गया है ऐसे प्रतिबंध के द्वारा इन वस्तुओं के आयात पर अब वैध लाइसेंस पर अनुमति दी जाएगी साथी ई-कॉमर्स पोर्टल द्वारा खरीदे गए लैपटॉप कंप्यूटर पर भी आयात लाइसेंस की आवश्यकता को भी खत्म कर दिया गया है।
7. हाल ही में अंगदान दिवस मनाया गया।
यह भारतीय अंगदान दिवस 3 अगस्त को मनाया जाता है ऐसे दिवस के उत्सव पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आने इस पर वे भारतीय अंगदान दिवस समारोह को संबोधित भी किया इस समारोह में उन्होंने मृत्युदाता परिवारों को भी सम्मानित किया।
8. हाल ही में राज्यसभा ने मध्यस्थता विधेयक को पारित किया।
1 अगस्त को राज्यसभा ने इस मध्यस्था विधेयक को पारित किया है इस विधेयक के तहत कोई व्यक्ति किसी भी अदालत में जाने से पहले नागरिक विवादों को मध्यस्था के माध्यम से निपटाने का प्रयास कर सकता है साथ ही एक पक्ष को दो मध्यस्था सूत्रों के बाद मध्यस्था से हट सकता है।
9. हाल ही में आए जापान में तूफान के कारण बिजली लाइन प्रभावित हुए हैं।
जापान में आए तूफान की तेज गति के कारण 200000 से अधिक घरों में बिजली जा चुकी है साथ ही इस तूफान के कारण अब तक 25 लोग घायल हो चुके हैं और एक की मृत्यु हो गई है।
10. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक समुद्र तट से भारतीय रॉकेट का मलबा मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट से एक काफी बड़ी वस्तु मिली है और इसे इसरो के एक रॉकेट का मालवा माना जा रहा है इसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट की है साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि यह रॉकेट का वह हिस्सा होगा जो वायुमंडल में लौटते समय जला नहीं होगा और समंदर में गिर आया।