Monday, September 25, 2023

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 7 Aug)

 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी

1. हाल ही में लैपटॉप और कंप्यूटर पर आयात प्रतिबंध को 1 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया।

सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि लैपटॉप और कंप्यूटर पर तत्काल तौर पर आयात पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा लेकिन अब इस प्रतिबंध को 1 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है अब 1 नवंबर से सरकार द्वारा केवल लाइसेंस के माध्यम से ही लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात की अनुमति दी जाएगी।

2. हाल ही में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी चैंपियनशिप जीता।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत के भारत का नाम रोशन किया है भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में कोलंबिया टीम को हराया और साथ ही फाइनल में चीनी ताइपे को हराया साथ ही यह तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

3. हाल ही में डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जारी डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना के विस्तार की घोषणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा की गई है साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना को आयुष्मान भारत की डिटेल मिशन के तहत 1 जनवरी 2023 से शुरू किया गया था और अब इस योजना को जनहित के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।

4. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुस्तकालय महोत्सव का उद्घाटन किया गया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा 5 अगस्त को नई दिल्ली के प्रगति मैदान पर यह उद्घाटन किया गया है इस उद्घाटन को संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में किया गया यह दो दिवसीय उत्सव था इस उत्सव में दुनिया भर के प्रसिद्ध पुस्तकालयों की विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया इसके साथ ही पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया गया और इसे बढ़ावा दिया  और देश में पढ़ने की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया गया।

5. हाल ही में भारतीय संसद द्वारा संशोधन विधेयक 2023 पारित किया गया

ऐसे विधेयक का उद्देश्य अपतटीय क्षेत्र खनिज अधिनियम 2002 में संशोधन करना है 1 अगस्त को यह बिल लोकसभा से पारित किया गया था और अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भी भेज दिया गया है ऐसा महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक की विशेषताएं यह है कि ए सब तटीय क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा प्राप्त किए जा सकने वाले कुल क्षेत्र पर सीमा लागू की जाएगी।

6. हाल ही में भारत सऊदी अरब में होने वाली यूक्रेन शांति वार्ता में हिस्सा लिया

सऊदी अरब में 5 और 6 अगस्त को यूक्रेन शांति वार्ता आयोजित की गई थी इस वार्ता के लिए भारत को भी आमंत्रित किया गया था इस वार्ता के लिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बैठक में भारत की उपस्थिति दर्ज कराई थी हालांकि इस बैठक में रूस शामिल नहीं हुआ।

7. हाल ही में राजस्थान कैबिनेट द्वारा 19 नए जिलों के गठन की मंजूरी दी गई है

राजस्थान कैबिनेट द्वारा हाल ही में 19 नए जिलों और तीन नए संभागों के गठन की मंजूरी दी है इसके साथ ही राजस्थान में अब जिलों की कुल संख्या 50 हो जाएगी पहले यह संख्या 33 थी साथ ही रायपुर जिले को रायपुर और रायपुर ग्रामीण में विभाजित कर दिया गया है जोधपुर जिले को भी जोधपुर एवं जोधपुर ग्रामीण में विभाजित कर दिया गया है।

8. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि वहां पर अब मुफ्त उपचार प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है सरकार द्वारा 2418 स्वास्थ्य संस्थानों में यह योजना चलाई जाएगी इस योजना के तहत 15 अगस्त से सभी नागरिक निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

9. हाल ही में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ सुरक्षा समझौते को मंजूरी दी है

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ यह पाकिस्तान का सुरक्षा समझौता वॉशिंगटन डीसी से सैन्य हार्डवेयर खरीदने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है यह समझौता काफी पहले 2005 में हो गया था और अब इस समझौते को दोबारा से रिन्यू किया गया है यह समझौता 2020 में समाप्त हो गया था।

10.हाल ही में भारत द्वारा श्रीलंका को ₹450000000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

भारत द्वारा श्रीलंका को डिजिटल पहचान परियोजना के लिए यह सहायता उपलब्ध कराई गई है इस योजना के द्वारा श्रीलंका अपने नागरिकों को अधिक और कुशल सेवा वितरण कर सकता है इस परियोजना को लेकर 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles