करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी
1. हाल ही में भारत और वियतनाम संयुक्त व्यापार उप आयोग की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
भारत और वियतनाम देश के बीच में संयुक्त व्यापार अप आयोग बैठक को नई दिल्ली में 7 और 8 अगस्त को आयोजित किया गया था यह दोनों देशों की पांचवी बैठक है इस बैठक को हर 4 साल से अधिक के अंतराल में आयोजित किया जाता है आखरी बार यह बैठक जनवरी 2019 में आयोजित की गई थी।
2. हाल ही में अदिति स्वामी ने तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिताब जीत कर इतिहास रच दिया है।
इसके साथ ही वह विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन चुकी है उन्होंने यह चैंपियनशिप 4 अगस्त को जीती इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक भी हासिल किया है।
3. हाल ही में फिल्म निर्माता सिद्दीकी का निधन हो गया।
मलयालम सिनेमा के निर्माता सिद्दीकी का निधन हाल ही में हो गया उन्होंने अपनी पहली मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग से इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी तेलुगू तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
4. हाल ही में भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 11 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
साथ ही भारत ने कुल मिलाकर 26 पदक अपने नाम कराए हैं जिसमें से 11 स्वर्ण पदक पांच रजत और 10 कांस्य पदक है इसके साथ ही पदक तालिका में भारत का स्थान सातवें नंबर का है इस यूनिवर्सिटी गेम को चीन में आयोजित किया गया था कॉविड-19 के कारण इस यूनिवर्सिटी गेम्स को स्थगित कर दिया गया था।
5. रूस द्वारा 11 अगस्त को रूस का पहला मून लैंडर लूना लॉन्च किया जाएगा
इस मून लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए लॉन्च किया जाएगा इसके साथ ही इस मामले में रूस भी अंतरराष्ट्रीय दौड़ का हिस्सा बन चुका है चंद्रमा के इस क्षेत्र का पता अभी तक कोई नहीं लगा पाया है लेकिन माना जा रहा है कि भविष्य में संभावित रूप से यहां पर मानव निवास की संभावना हो सकती है।
6. हाल ही में मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान शुरू किया गया
9 अगस्त को मेरी मिट्टी मेरा अभियान शुरू किया गया है इस अभियान को देश के लिए शहीद होने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुरू किया गया है यह अभियान 30 अगस्त तक जारी रहेगा इस अभियान के दौरान स्वतंत्र सेनानियों और सुरक्षाबलों को समर्पित कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
7. हाल ही में रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई है कि सभी कंप्यूटरों में माइक्रोसॉफ्ट ओएस को स्थानीय रूप से निर्मित माया ओएस से बदल दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त से पहले साउथ ब्लॉक में इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटरों पर इस माया ओएस को इंस्टॉल कर दिया जाएगा माया ओएस को सरकारी एजेंटीयों द्वारा 6 महीने के भीतर विकसित किया गया था।
8. हाल ही में सीबीआई अकैडमी अब इंटरपोल ग्लोबल एकेडमी नेटवर्क में शामिल हो गई है।
सीबीआई अकैडमी अब ग्लोबल अकैडमी नेटवर्क की तस्वीर सदस्य बन गई है सीबीआई अकैडमी वर्तमान में गाजियाबाद में स्थित है जहां पर अपराध जांच अभियोजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं ग्लोबल अकैडमी नेटवर्क को 2019 में लॉन्च किया गया था।
9. हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया।
यह ब्रिज उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक थी इस बैठक को दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित किया गया था साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक के दौरान यह घोषणा भी करी है कि ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम लॉन्च किया जाएगा भारत द्वारा साथ ही इस बैठक द्वारा घोषणा पत्र भी अपनाया गया।
10. हाल ही में विश्व शेर दिवस मनाया गया
हर साल दुनिया भर में 10 अगस्त को शेर दिवस मनाया जाता है इस दिवस के द्वारा शेरों के संरक्षण और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।