1 भारत ने COVID वैक्सीन डोज़ का कितना मील का पत्थर पार किया?
उत्तर – 200 करोड़
देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई ने नया मुकाम हासिल किया है। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लोगों की दी गईं कोविड रोधी वैक्सीन के खुराकों की संख्या रविवार को 200 करोड़ डोज के आंकडे़ को पार कर गई।

2 ‘वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे’ (विश्व युवा कौशल दिवस ) कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 15 जुलाई
दुनियाभर में युवाओं के बीच बेरोजगारी की चुनौतियों को कम करने के लिए और उन्हें कौशल बनाने के प्रति जागरूकता फैलाने की मांग को देखते हुए ही विश्व युवा कौशल दिवस अस्तित्व में आया.
3 किस राज्य मे भारत का पहला मंकीपॉक्स मामला किस पाया गया ?
उत्तर – केरल
भारत में मंकीपॉक्स से संक्रमित पहला मरीज मिला है. केरल (Monkeypox In Kerala) के कोल्ल्म जिले में मंकीपॉक्स का ये पहला मामला सामने आया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Kerala Health Minster Veena George) ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़ित शख्स यूएई (UAE) गया था.
4 जापान सरकार ने किसे मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान “द कॉलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्राइसेंथेमम” से सम्मानित करने की घोषणा की है ?
उत्तर – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे
जापानी सरकार ने मरणोपरांत पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को देश की सर्वोच्च सजावट “द कॉलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्राइसेंथेमम” से सम्मानित करने के अपने फैसले की घोषणा की। शिंजो आबे युद्ध के बाद के संविधान के तहत सम्मान पाने वाले चौथे पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्रियों शिगेरू योशिदा, ईसाकू सातो और यासुहिरो नाकासोन को समान सम्मान से सम्मानित किया गया था।

5 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में कौन शीर्ष पर रहा है?
उत्तर – USA
6 विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता हैं?
उत्तर – 17 जुलाई
7 अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela International Day)दिवस कब होता हैं?
उत्तर – 18 जुलाई
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 18 जुलाई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया जाता है।
8 बांग्लादेश सरकार ने हाल ही में किसे भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
उत्तर – मुहम्मद इमरान – बांग्लादेश सरकार ने हाल ही में मुहम्मद इमरान को भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है. वे वर्तमान में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि और स्विट्जरलैंड में राजदूत के रूप में कार्यरत हैं.
9 किस संस्थान को गति शक्ति विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन को मंजूरी दी गयी है?
उत्तर – राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान – राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को हाल ही में गति शक्ति विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन को मंजूरी दी गयी है. डीम्ड विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा. अब विश्वविद्यालय का नाम बदलकर गति शक्ति विश्वविद्यालय कर दिया गया है.
