Tuesday, April 30, 2024

डेली करंट अफेयर्स इन हिंदी(daily current affairs in hindi 2 sept) 

करंट अफेयर्स- हाल ही में हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय काफी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता है इन करंट अफेयर्स में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित सारी घटनाएं शामिल रहती है. करंट अफेयर के माध्यम से आप अपनी सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधित जानकारियों को और भी ज्यादा सटीक बना सकते हैं इससे आपके जनरल नॉलेज में भी काफी बढ़ावा होगा वर्तमान समय में  प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए के लिए करंट अफेयर एक महत्वपूर्ण श्रेणी है हमेशा से ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें चाहे वह परीक्षा यूपीएससी हो या फिर किसी बैंक की परीक्षा करंट अफेयर हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण श्रेणी के अंतर्गत आते हैं इस आर्टिकल में आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.इस आर्टिकल में आपको देश और दुनिया के करंट अफेयर्स जानने को मिलेंगे जो कि आपकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे.साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करंट अफेयर की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अगस्त को रायपुर में किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर के प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में की गई साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्तमान समय में 31 अगस्त को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर में पहुंची थी।

2. 31 अक्टूबर को  ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया था और इस बार  ज्यूरिख डायमंड लीग में वह दूसरे स्थान पर रहे हैं साथ ही पहले स्थान पर चेक गणराज्य के जैकब 85.86 मीटर के थ्रू के साथ रहे हैं तीसरे स्थान की बात की जाए तो तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर 85.04 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का थ्रू 85.71 मीटर का था।

3. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अमृत कलश यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की गई।

अमित शाह द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की गई है इस अभियान की घोषणा 9 अगस्त को की गई थी साथ ही इस अभियान को देश के वीर शहीद पुरुष और महिलाओं के सम्मान के प्रति लाया गया था।

4. हाल ही में सरकार द्वारा तकनीकी वस्त्रों के लिए स्टार्टअप के दिशा निर्देशों को मंजूरी दे दी गई।

वस्त्र मंत्रालय द्वारा तकनीकी वस्तुओं के स्टार्टअप के दिशा निर्देशों को मंजूरी दी गई है इस मंसूरी के तहत 18 महीने की अवधि के लिए 50 लख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाएगी तकनीकी वस्त्रों के स्टार्टअप को।

5. हाल ही में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत की गई।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक मनाया जाएगा एस पोषण सप्ताह के द्वारा लोगों को प्राप्त पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा साथ ही उन आहरो के बारे में बताया जाएगा जिसके द्वारा वह पोषण प्राप्त कर सकते हैं पहले बारिश सप्ताह को मनाने की शुरुआत 1975 को अमेरिका द्वार ही गई थी।

6. हाल ही में सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाया गया।

केंद्र सरकार द्वारा 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर के बीच में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है हालांकि इस विशेष सत्र को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक  बयान नहीं दिया गया है इस दौरान पांच दिनों तक बैठक की जाएगी।

7. हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लेट्स मूव फॉरवार्ड कॉमिक पुस्तक जारी की गई।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 29 अगस्त को नई दिल्ली के कौशल भवन में लेट्स मूव फॉरवार्ड नामक एक कॉमिक पुस्तक को लांच किया गया इस कॉमिक पुस्तक को ncert और यूनेस्को ने संयुक्त रुप से बनाया है साथी इस पुस्तक के द्वारा देश भर में स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में बताया गया है।

8. हाल ही में जय वर्मा सिंह को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जय वर्मा सिंह को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है उनका कार्यकाल अगले 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा साथ ही वह अब अनिल कुमार का स्थान लेंगी जो कि पहले के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

9. चीनी अधिकारियों का कहना है कि अब सुपर तूफान साओला दक्षिण चीन पहुंच चुका है

तूफान साओला आने लगभग 160 किमी घंटा की गति वाली हवाओं के साथ दक्षिण चीन पहुंच चुका है इसके बाद  हांगकांग और चीन के पड़ोसी प्रति के लिए जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है यह एक काफी विशाल तूफान है जो की विनाशकारी बारिश के साथ आता है।

10. हाल ही में सरकार द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव की संभावना के लिए एक समिति का गठन किया गया।

सरकार ने एक राष्ट्रीय एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अध्यक्ष के रूप में इस इस समिति में लिया है रामनाथ कोविंद द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान भी इस मुद्दे की मांग की गई थी और उनका कहना था कि इसके द्वारा देश में विकास को भी गति मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles